सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   newly elected village head died under suspicious circumstances

उन्नाव: नवनिर्वाचित प्रधान की संदिग्ध हालात में मौत, अब तक ये बात आई सामने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 May 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्राम पंचायत फतेहपुर चौरासी (ग्रामीण) के मजरा दारापुर निवासी महेश धोबी (55) नवनिर्वाचित प्रधान थे। शनिवार की रात लगभग 11 बजे अचानक बेहोश हो गए। चंद्रिकाखेड़ा निवासी मोतीलाल उन्हें पीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से रेफर करने पर उन्नाव लेकर जा रहे थे। काली मिट्टी पहुंचते ही महेश की मौत हो गई। 

newly elected village head died under suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

उन्नाव जिले में ग्राम पंचायत फतेहपुर चौरासी (ग्रामीण) के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके साथ के एक ग्रामीण ने सिगरेट पीने के बाद हालत बिगड़ने की बात कही है। ग्राम प्रधान की पत्नी की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


ग्राम पंचायत फतेहपुर चौरासी (ग्रामीण) के मजरा दारापुर निवासी महेश धोबी (55) नवनिर्वाचित प्रधान थे। शनिवार की रात लगभग 11 बजे अचानक बेहोश हो गए। चंद्रिकाखेड़ा निवासी मोतीलाल उन्हें पीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से रेफर करने पर उन्नाव लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काली मिट्टी पहुंचते ही महेश की मौत हो गई। मोतीलाल ने बताया कि शनिवार को महेश पूरी तरह से ठीक थे। उनके साथ दिन में पीएचसी भी गए थे। वहां उनका टीबी का इलाज चल रहा था। पीएचसी के डॉक्टरों ने कहा था कि महेश का टीबी के इलाज का कोर्स पूरा हो चुका है। जांच के बाद आगे का इलाज होगा।
विज्ञापन


महेश के घर में पत्नी ममता व मां सुंदारा ही है। पिंटू, अनिल व अजय तीन बेटे दिल्ली में काम करते हैं तथा सीमा व मन्नू दो बेटियों की शादी हो चुकी है। मां व पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल हाल है। उधर, सीओ बीनू सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed