{"_id":"570027664f1c1b4602f001b5","slug":"a-raging-fire-in-sub-belupur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेलूपुर उपकेंद्र में लगी भीषण आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेलूपुर उपकेंद्र में लगी भीषण आग
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
भेलूपुर उपकेंद्र में उठती आग की लपटें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भेलूपुर उपकेंद्र के स्विच यार्ड में लगे आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर में शनिवार की शाम भीषण आग लग गई। आग की उठती लपटों से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग के चलते ट्रांसफार्मर खाक हो गया। इसके चलते कई इलाकों में बिजली का संकट बना रहा। रविवार को 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर आएगा।
नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के संकुलधारा उपकेंद्र में चार साल पूर्व 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। वहीं से खाली हुए आठ एमवी के ट्रांसफार्मर को भेलूपुर उपकेंद्र में लगाया गया। अनुरक्षण कार्य के अभाव और समय समय पर आयल चेक नहीं होने से गरमी में ट्रांसफार्मर हिट होने लगा। आस पास के लोगों की मानें तो तकरीबन छह बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगी। सूचना पर भेलूपुर जलसंस्थान परिसर से फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस उपकेंद्र से निकलने वाले भेलूपुर, विजयानगर, रथयात्रा, अशफाक नगर फीडर से जुड़े रेवड़ी तालाब, गौरीगंज, तिलभांडेश्वर, मालतीबाग, भेलूपुर, सिद्धगिरीबाग, सोनिया, कस्तूरबा नगर, भगवान दास कालोनी, अशफाक नगर कूड़ाखाना आदि इलाकों की बिजली गुल हो गई। एक्सईएन एनके मिश्र ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग कैसे लगी इसे बता पाना मुश्किल है। खंड के अभियंता इसकी जांच रिपोर्ट देंगे। ट्रांसफार्मर जल चुका है। 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रविवार को आ जाएगा। शाम साढ़े सात बजे आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos