जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा का बड़ा बयान, पंचायत चुनाव को बताया अग्निपरीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में हमें जो दायित्व दिया गया है, उसका पूरी तरह निर्वहन होगा। कोई ऐसा काम नहीं होगा जिससे जनपद का नाम कलंकित हो। इन दिनों वहां पंचायत का चुनाव हो रहा है। दो चरणों का चुनाव हो चुका है और छह चरणों के चुनाव होना अभी भी बाकी है। यह बड़ी परीक्षा है और मेरा वहां होना जरूरी है। ये बातें बुधवार को सायंकाल गाजीपुर के लंका मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह में जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कही।
कहा कि वहां एक नए प्रकार का विश्वास लोगों में जगा है। 111 दिनों में जो मैंने अनुभव किया है, उसमें पाया कि वहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें सामने लाने की जरूरत है। जिस विश्वास के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह ने हमे जिम्मेदारी दी है। उसे निभाने का काम करूंगा।
एलजी का पदभार ग्रहण करते वक्त हमें बताया गया था कि यह जिम्मेदारी काफी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन बचपन से लेकर अब तक मैं चुनौतियों का सामना करता रहा हूं। कहा कि मैं जब 24 साल का था तब बीएचयू छात्रसंघ का अध्यक्ष हुआ करता था। उसी समय मेरे पिता जी का सिर से साया उठ गया था।
मुझे याद है 28 दिसंबर 1982 का दिन जब कलराज मिश्र मेरे घर आए हुए थे और उसी समय हमे एक नई जिम्मेदारी देने का काम किया गया था। तब घर पहुंचे विजयशंकर राय ने मुझसे कहा था बाबर की हत्या जब हुई थी, तब अकबर 14 साल का था।
तुम 24 साल के हो, इसलिए इसे संभालो। तब मुझे मिली विद्यार्थी परिषद की जिम्मेदारी भी काफी चुनौतीपूर्ण थी। मैं मानता हूं कि गाजीपुर के लोगों का जो सहयोग हमें प्राप्त हुआ है, इसी कारण मैं यहां तक पहुंचा हूं। माताओं और बुजुर्गों का आशीर्वाद तथा युवाओं का इसमें सहयोग रहा है। उप राज्यपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर की आबोहवा अब तेजी से बदलने लगी है। लोगों में देश एवं संविधान के प्रति विश्वास जगा है। इसे और गति दी जाएगी। पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कर वहां विश्वास पैदा किया जाएगा।
कहा कि जहां तक मैं पहुंचा हूं, यह रास्ता मैंने अकेले नहीं तय किया। जनपद के लोगों ने अपना बहुत कुछ दिया है। अनेक कटीले रास्तों के बाद यह मार्ग मिला है। कार्यक्रम को विधायक सुमिता सिंह एवं डॉ संगीता बलवंत ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने आईटी संयोजक कार्तिक गुप्ता, प्रवीण पाठक व श्रीराम जायसवाल आदि ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इससे पहले उनका स्वागत अंधऊ हवाई अड्डे पर तथा उनके पैतृक गांव मोहनपुरवा में किया गया। वह अपने पैतृक निवास स्थान मुहम्मदाबाद के मोहनपुरा आवास पर परिवार सहित पहुंच कर अपने गृह पूज्य अराध्य देवी देवताओं का पूजन-अर्चन किया।
विधायक डा संगीता बलवंत, सुनीता सिंह, अलका राय, सरिता अग्रवाल, सरोज कुशवाहा, मुकेश राय, सच्चिदानंद राय, प्रभुनाथ चौहान, रामनरेश कुशवाहा, रमेश सिंह पप्पू, विनोद अग्रवाल, ओमकार मिश्रा, पारसनाथ राय ओमप्रकाश राय, शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता शामिल रहे। इसके बाद वह सीधे सडक मार्ग से अपने पैतृक गांव मोहनपुरा चले गए। इस अवसर पर श्री कृष्ण बिहारी राय, रणजीत कुमार सिंह एडवोकेट, अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश राय, जितेंद्र पांडेय, राजेश भारद्वाज, शशिकांत शर्मा, अच्छे लाल गुप्ता, मुराहू राजभर, सरोज मिश्रा ,रूद्रा पांडेय, विपिन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।