काशी विद्यापीठ: 'देश की उपलब्धियां' थीम पर मनेगा विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह, 28 जुलाई को आयोजन
Varanasi News: पिछले एक दशक में देश की उपलब्धियां थीम पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह मनेगा। 28 जुलाई को आयोजन होगा। इसकी तैयारियों के लिए कुलपति ने बैठक की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह 28 जुलाई को मनाया जाएगा। इस बार देश में मिली उपलब्धियों की थीम पर समारोह मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को राधाकृष्णन सभागार में कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इसमें निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह से पहले दीक्षोत्सव का आयोजन होगा। इसके तहत कला, सांस्कृतिक पर आधारित प्रतियोगिताएं भी होंगी।
बैठक में कुलपति ने कहा कि विगत दशक में भारत की उपलब्धियां को मुख्य थीम बनाया गया है। इसकी सब-थीम ''विकसित भारत : 2047 का आधारशिला'' है। दीक्षांत समारोह के पहले दीक्षोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत परंपरागत खेल प्रतियोगिता, काव्य लेखन एवं निबन्ध लेखन, चित्रकला, देशभक्ति गीत (अभिनय के साथ), लोक नृत्य (स्थानीय/पारम्परिक), भाषण प्रतियोगिता, मां-बेटी सम्मेलन भी होंगे। इसमें हर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी (छात्र-छात्राएं) होंगे।
इसे भी पढ़ें; 24 महीने में 25 फैसले: वाराणसी में हर महीने एक उम्रकैद, टंकी में शव छिपाने और हत्या में कठोर सजा
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार शिक्षक (प्रधानाचार्य को सम्मिलित करते हुए) सम्मानित होंगे। इसमें 3 महाविद्यालयों, 1 विश्वविद्यालय के शिक्षक होंगे। विश्वविद्यालय स्तर पर गठित समिति द्वारा मूल्याकन कर चिह्नित करते हुए पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में दीक्षांत समारोह समन्वयक प्रो. बंशीधर पांडेय, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह, कुलानुशासक प्रो. कृष्ण कुमार सिंह, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, वित्त अधिकारी हरि शंकर मिश्र, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा मौजूद रहे।
गोद लिए गए गांवों में होंगी प्रतियोगिताएं, 50 बच्चे भी आएंगे
कुलपति प्रो. त्यागी ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिये गांवों में भी परंपरागत खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल 50 बच्चों को दीक्षांत समारोह में बुलाया जाएगा। समारोह के समय 10 बच्चों द्वारा पर्यावरण/जल बचाव से सम्बन्धित गीत गायन अभिनय के साथ प्रस्तुत कराया जाएगा। गीत/पारंपरिक लोक नृत्य 15 बच्चों के समूह में होगा। गोद लिए गावों में ''मेरी मां'' प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें मेरी मां विषय पर भाषण, निबंध, काव्य एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं भी होंगी। दीक्षोत्सव के तहत परिसर में एक दिन सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें कुलपति, अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी विवि के भवन, कक्षा और प्रयोगशाला की सफाई करेंगे।
दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल 300 आंगनबाड़ी किट का वितरण करेंगी। कुलपति ने आंगनबाड़ी किट वितरण के समय गोद लिए 5 गावों की आंगनबाड़ी को उनकी साफ-सफाई, स्थास्थ्य / हाइजीन, बच्चों के खेलकूद, बच्चों के रखरखाव आदि व्यवस्थाओं को देखते हुए सम्मानित किया जाएगा। समारोह के बाद विवि के छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के स्वास्थ्य, उत्कृष्टता, खेल आदि क्षेत्रों के विषय पर मां-बेटी सम्मेलन होगा।