{"_id":"6a240037c2f353023a08ef30","slug":"radha-kishori-balika-inter-college-granted-pm-shri-status-in-varanasi-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: राधा किशोरी बालिका इंटर कॉलेज को मिला पीएमश्री का दर्जा, प्रदेश के तीन विद्यालय हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: राधा किशोरी बालिका इंटर कॉलेज को मिला पीएमश्री का दर्जा, प्रदेश के तीन विद्यालय हुए शामिल
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 06 Jun 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार
पीएम श्री राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर, कौशल विकास और पर्यावरण के अनुकूल काम कराया जा सकेगा। इस विद्यालय में 2400 छात्राएं पढ़ती हैं।
राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी में रामनगर स्थित राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को अब पीएमश्री विद्यालय का दर्जा मिल गया है। बृहस्पतिवार की देर शाम जारी सूची में विद्यालय का नाम आया। जारी सूची में पूरे प्रदेश में तीन राजकीय विद्यालयों को पीएमश्री का दर्जा दिया गया। इसमें वाराणसी के इस विद्यालय का नाम भी शामिल है।
पीएम श्री राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर, कौशल विकास और पर्यावरण के अनुकूल काम कराया जा सकेगा। इसके लिए सरकार की ओर से विशेष अनुदान भी प्राप्त होगा। साथ ही यह विद्यालय अपने आस-पास के विद्यालयों को मार्गदर्शन और नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय की प्रधानाचार्या साधना राय ने बताया कि विद्यालय में करीब 2400 छात्राएं पढ़ती हैं। कक्षा 5 से लेकर इंटरमीडिएट तक पढ़ाई होती है। केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित मानकों को पूरा करने और बेहतर शिक्षा व्यवस्था प्रदान करने के कारण विद्यालय को पीएमश्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) का दर्जा मिला है। उन्होंने बताया कि अब विद्यालय का विकास और तेजी से हो सकेगा। पीएमश्री के तहत केंद्र सरकार से मिलने वाले अनुदान से विद्यालय का कायाकल्प किया जा सकेगा।
Trending Videos
वाराणसी में अब छठवां पीएमश्री राजकीय विद्यालय है राधा किशोरी
पीएमश्री का दर्जा मिलने के बाद राजकीय विद्यालयों के खेमे में एक ओर बढ़ोतरी हुई है। अभी तक वाराणसी में पीएमश्री राजकीय प्रभुनारायण इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिनी, पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया और पीएमश्री राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज को ही यह दर्जा प्राप्त था। इस खेमे में अब राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भी शामिल है।