सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Monitor Petrol and Diesel Stocks Daily Keep Track of Consumption Details

Varanasi News: पेट्रोल-डीजल के स्टॉक की रोज करें निगरानी, खपत की जानकारी लेते रहें; कमिश्नर ने जारी किया पत्र

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 27 May 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंडलायुक्त ने आपूर्ति विभाग को रोजाना स्टॉक और खपत की निगरानी के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि किसी भी क्षेत्र में तेल या गैस की कमी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Varanasi News Monitor Petrol and Diesel Stocks Daily Keep Track of Consumption Details
मंडलायुक्त एस राजलिंगम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: जिले में पेट्रोल-डीजल को लेकर किसी प्रकार की समस्या न हो। अधिकारी नियमित रूप से डीलर एसोसिएशन और पंप संचालकों से तेल खपत और स्टॉक की जानकारी लेते रहें। इसके अलावा गैस एजेंसियों की भी नियमित रूप से मॉनिटरिंग होती रहे। 

Trending Videos


मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने आपूर्ति विभाग को पत्र जारी कर निर्देशित किया है। इसमें कहा गया है कि तेल और गैस की कहीं भी कमी न होने पाए। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार रात के समय में पेट्रोल खत्म होने की शिकायतें प्रशासन के समक्ष पहुंच रही थी। इसके अलावा दिन में भी लोहता में दो पेट्रोल पंप बंद पाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि लोगों को दिक्कत न हो। जहां भी पेट्रोल और डीजल की किल्लत की जानकारी हो, वहां संचालक और तेल कंपनियों से बातचीत कर तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

 

इससे पहले मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलीय उद्योग बंधुओं की समीक्षा बैठक कमिश्नरी सभागार में हुई। उद्यमियों ने विद्युत आपूर्ति, सड़क, जल निकासी, भूमि आवंटन, बैंकिंग सुविधाओं एवं अन्य आधारभूत समस्याओं से संबंधित मुद्दे उठाए।

मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सूक्ष्म और लघु उद्यमों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इससे उद्यमियों को समयबद्ध न्याय व राहत प्राप्त हो सके। वहीं, दूसरी ओर द स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को चांदपुर में कार्यक्रम हुआ। 

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्युत कर्मियों, लाइनमैनों एवं सफाई कर्मचारियों को गर्मी से बचाव के लिए गमछों का वितरण किया गया, ताकि वे इस कठिन मौसम में भी सहजता एवं ऊर्जा के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर सकें। इस दौरान राजेश भाटिया, नीरज पारिख समेत अन्य मौजूद रहे।

उद्यमियों को सरल और सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए

कमिश्नर ने कहा कि निवेशकों और उद्यमियों को पारदर्शी, सरल एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। मंडलायुक्त ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए कहा कि औद्योगिक इकाइयों के संचालन में किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा उत्पन्न न हो। उद्योग विभाग के अधिकारी, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, उद्यमीगण एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जोनल, माइक्रो एंड स्मॉल इंटरप्राइजेज फैसिलिटेशन काउंसिल वाराणसी की मध्यस्थता और सुलह के लिए सूचीबद्ध 34 संदर्भों को भी रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed