{"_id":"6a230d329c2d30478806b8d9","slug":"ex-servicemen-league-meeting-discusses-training-program-almora-news-c-232-1-alm1019-144393-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पूर्व सैनिक लीग की बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रम पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पूर्व सैनिक लीग की बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रम पर चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूर्व सैनिक लीग बिन्ता, गगास, कुंवाली और बग्वालीपोखर की संयुक्त बैठक लीग कार्यालय बग्वालीपोखर में भूपाल सिंह भरड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला सैनिक कल्याण विभाग की ओर से पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 जून से 9 अगस्त तक आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई।
साथ ही आश्रितों के नाम पंजीकरण के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से संपर्क करने को कहा गया। इसके अलावा राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी व सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान हरिद्वार की ओर से 15 जुलाई से निशुल्क कंप्यूटर कोर्स शुरू किए जाने की भी जानकारी दी गई। इस कोर्स के लिए इंटर उत्तीर्ण आश्रितों को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी बताया गया कि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी नौ जून को द्वाराहाट क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर बग्वालीपोखर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई धर्म सिंह आदि रहे। संवाद
Trending Videos