{"_id":"58c2c8664f1c1bd044dc4075","slug":"holi-in-kapkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में होली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में होली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Fri, 10 Mar 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में होली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट। कपकोट में मस्ती भरे होली के गीतों की धूम मची है। ढोल, नगाड़े, मजीरे की मनमोहक थाप पर होल्यारों के दल सुबह से ही होली गायन के लिए निकल रहे हैं। देर रात तक होली का आयोजन हो रहा है।
Trending Videos
नगर पंचायत के आणूं, भंडारीगांव, पुल बाजार आदि गांवों में होल्यारों ने अपने गीतों की शुरुआत श्रीकृष्ण ज्यूकी बलिहारी..., हरिया पीपल छार सो है..., धनुष वाण प्रभु ज्यू के हाथ..., हाथ छुरली बांस छिलन बांस छिलन चले आदि होली गीत प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर उतरौड़ा, हिचौड़ी, ऐठांण, बैड़ा, फरसाली, पचार आदि गांवों में भी होली की धूम मची है। महिलाएं भी अलग-अलग टोलियों में घर-घर जाकर होली गायन कर रही हैं। मत मारो मोहन मोको पिचकारी..., होली आय रही..., श्याम ने मारी भर पिचकारी... आदि होली गीतों की प्रस्तुति दी।