{"_id":"58c2c7164f1c1bc770dc4106","slug":"holi-singing-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में होली गायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में होली गायन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 10 Mar 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में होली गायन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। जिलेभर में होली की धूम मची है। बागेश्वर जिला मुख्यालय सहित गांव-गांव में होल्यारों की टोलियां ढोलक की थाप पर दिन भर अबीर-गुलाल के बीच होली के गीत प्रस्तुत कर रही हैं। महिलाएं भी टोलियों में घर-घर जाकर होली गायन कर रही हैं।
जिला मुख्यालय में वेणीमाधव होली समिति ने खड़ी होली प्रस्तुत की। होल्यारों ने बागनाथ मंदिर, चौक बाजार, कत्यूर बाजार, नुमाइशखेत मैदान आदि स्थानों पर होली का आयोजन किया। शिव के मन माही बसे काशी, शिवजी चले गोकुल नगरी, रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे आदि होली गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
होली गायन में भुवन उपाध्याय, भव लाल साह, महेश पंत, सूरज जोशी, पंकज पांडेय, श्याम सिंह नेगी, नीरज पांडे, अनुपम साह, विजय रावत, दीप जोशी, मोहन पांडे, हितेश साह, अंकुर उपाध्याय, हेमंत तेवाड़ी, कंचन साह, विवेक, भरत लाल साह, मनोज साह आदि थे। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में भी बच्चों, शिक्षिकाओं ने जमकर होली मनाई।
Trending Videos
स्कूल के स्टाफ, बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। खोली गांव में भी दिनभर होली की धूम मची रही। बिलौना में भी खड़ी-बैठकी होली की धूम रही। लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाए। उधर कपकोट में मस्ती भरे होली के गीतों की धूम मची है। ढोल, नगाड़े, मजीरे की मनमोहक थाप पर होल्यारों के दल सुबह से ही होली गायन के लिए निकल रहे हैं।
देर रात तक होली का आयोजन हो रहा है। नगर पंचायत के आणूं, भंडारीगांव, पुल बाजार आदि गांवों में होल्यारों ने अपने गीतों की शुरुआत श्रीकृष्ण ज्यूकी बलिहारी..., हरिया पीपल छार सो है..., धनुष वाण प्रभु ज्यू के हाथ..., हाथ छुरली बांस छिलन बांस छिलन चले आदि होली गीत प्रस्तुत किए गए।
उधर उतरौड़ा, हिचौड़ी, ऐठांण, बैड़ा, फरसाली, पचार आदि गांवों में भी होली की धूम मची है। महिलाएं भी अलग-अलग टोलियों में घर-घर जाकर होली गायन कर रही हैं। मत मारो मोहन मोको पिचकारी..., होली आय रही..., श्याम ने मारी भर पिचकारी... आदि होली गीतों की प्रस्तुति दी।