{"_id":"599c68784f1c1b13728b45a0","slug":"in-the-case-of-approval-of-district-plans-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजनाओं के अनुमोदन के मामले में कांग्रेस मुखर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजनाओं के अनुमोदन के मामले में कांग्रेस मुखर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला योजना समिति की बैठक में मात्र छह सदस्यों की उपस्थिति में जिले की सभी योजनाएं अनुमोदित करने के मामले में कांग्रेस मुखर हो गई है। कांग्रेसियों ने मामले में डीएम को ज्ञापन सौंपकर फिर से जिला योजना की बैठक बुलाने की मांग की है। कांग्रेस ने उनकी बात नहीं सुने जाने पर हाइकोर्ट की शरण में जाने की चेतावनी दी है।
पूर्व विधायक एवं वकील ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेसियों ने डीएम रंजना को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने कहा है कि जिला योजना की बैठक में मात्र छह सदस्यों की उपस्थिति में जिले की सभी योजनाएं अनुमोदित कर दी गईं। जबकि, जिला योजना समिति में 15 सदस्य नामित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने इसे उत्तराखंड जिला योजना नियमावली समिति की नियमावली 2010 और जिला योजना समिति के नामित सदस्यों की अनदेखी बताया। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रभारी मंत्री द्वारा जिला योजना समिति के सदस्यों के संज्ञान में लाए बिना योजनाएं अनुमोदित करना असंवैधानिक है। इससे सदस्यों सहित आम लोगों में नाराजगी है। उन्होंने मामले में शीघ्र नई तिथि निर्धारित करने की मांग की है।
Trending Videos
उन्होंने ऐसा नहीं होने पर न्यायालय जाने की चेतावनी दी। डीएम से मिलने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, वकील धीरज कोरंगा, सुनीता टम्टा, महिमन गड़िया, भगत रावल, राजेंद्र परिहार, कवि जोशी, सुरेश खेतवाल, दीपक खेतवाल, नरेंद्र बघरी, गंगा सिंह, यशपाल टाकुली, किशन नगरकोटी, राजू परिहार, ललित ऐठानी आदि कार्यकर्ता थे।