सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jlenge crackers, wings Abir-Gulal

जलेंगे पटाखे, उड़ेंगे अबीर-गुलाल

ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 16 Mar 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Jlenge crackers, wings Abir-Gulal
होली के लिए बाजार में आए नए रंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

होली के लिए बाजार में कई रंग आए हैं, जो जलेंगे तो पटाखों की तरह, लेकिन आवाज करने के बजाए इनमें से अबीर-गुलाल निकलेगा। माचिस से जलाए जाने वाले ये पटाखे खास आकर्षण का केंद्र बने हैं।

Trending Videos


होली का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसके तहत बाजार भी रंगबिरंगा हो गया है। कारोबारी कमल राय ने बताया कि इस बार होली के लिए पटाखे और रॉकेट बाजार में उपलब्ध है। पटाखे की तरह रॉकेट को भी माचिस से जलाया जाएगा। रॉकेट से हरे, लाल, पीले, काले, नीले रंग के अबीर-गुलाल हवा में बिखरेगा। पटाखे की कीमत 30 रुपये पैकेट है, जबकि एक रॉकेट 60 रुपये का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली के लिए बनने लगे ढोल
काली कुमाऊं की खड़ी होली यहां की खूबी है। इसमें परंपरागत बड़े ढोलों की गूंज सुनाई दे रही हैं। इन बड़े ढोलों को विशेष ताल में बजाया जाता है, तो समां बंध जाता है। इसकी आवाज दूर तक गूंजती है। ढोल की ताल पर लोग मस्त होकर थिरकते हैं। कारीगर गुलाब राम का कहना है कि विजयसार की लकड़ी से बना ढोल सबसे बेहतरीन होता है। इसके अलावा आम, चटिया, बेरी की लकड़ी से भी ढोल बनाए जाते हैं। पुराने ढोलों की मरम्मत का काम भी खूब चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed