{"_id":"5700c3304f1c1bd50cc81116","slug":"lallan-also-injured-during-bjp-assembly-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP के विधानसभा कूच के दौरान घायल हुए लल्लन को काई पूछने वाला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP के विधानसभा कूच के दौरान घायल हुए लल्लन को काई पूछने वाला नहीं
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
घायल लल्लन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देहरादून भाजपा के विधानसभा कूच के दौरान चोटिल हुए घोड़े शक्तिमान को देखने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत प्रदेश की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंचीं। लेकिन उसी प्रदर्शन के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए लल्लन सिंह की किस्मत शायद शक्तिमान जितनी अच्छी नहीं।
यही कारण है कि पिछले करीब तीन सप्ताह से अस्पताल में भर्ती लल्लन को देखने कोई नहीं पहुंचा। उस पार्टी के नेताओं ने तक उनकी ओर झांकना जरूरी नहीं समझा, जिसके आंदोलन को सफल बनाने के लिए वह ऋषिकेश से दून आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
14 मार्च को भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ विधानसभा कूच किया। इसमें शामिल होने के लिए गीता भवन रामझूला ऋषिकेश निवासी लल्लन सिंह (52) भी दून पहुंचे। स्वर्गाश्रम-लक्ष्मणझूला श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लल्लन सिंह अपने साथ कई कार्यकर्ताओं को भी प्रदर्शन में लेकर पहुंचे।
प्रदर्शन के दौरान जब अफरातफरी मची तो लल्लन सिंह के सिर पर चोट लग गई। साथ आए कार्यकर्ताओं ने उन्हें दून अस्पताल में भर्ती करा दिया। जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि उनके सिर में खून का थक्का बन गया है। इस पर दो दिन बाद परिजनों ने उन्हें सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी तबियत बिगड़ने पर वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डा. महेश कुड़ियाल ने उनका ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन के बाद उनकी हालत में मामूली सुधार हुआ लेकिन शनिवार को एक बार फिर तबियत बिगड़ गई। लल्लन सिंह की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि किसी ने उनकी सुध लेनी तक जरूरी नहीं समझी। यमकेश्वर विधायक विजय बड़थ्वाल ने हाल-चाल पूछने के बाद दो हजार रुपये दिए। उन्होंने बताया कि अब तक ऑपरेशन और दवाओं पर करीब ढाई लाख रुपये का खर्च आ चुका है। अब भी उपचार पर लगातार पैसा खर्च हो रहा है। परिवार इतना संपन्न नहीं है कि उनके उपचार का खर्च उठा सके।
प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन ने सभी घायलों से मुलाकात की। बदलते राजनीतिक हालातों के चलते पार्टी पदाधिकारी उनका हाल-चाल लेने नहीं जा सके। लल्लन सिंह के परिवार के किसी सदस्य ने हमें इस संबंध में जानकारी नहीं दी।
- बलजीत सोनी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भाजपा