सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rules Rendered Ineffective in Restricted Zone: Swarm of Bikes from Pant Park to Naina Devi Temple

Nainital News: प्रतिबंधित क्षेत्र में नियम बेअसर, पंतपार्क से नयना देवी मंदिर तक बाइकों का जमावड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 28 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Rules Rendered Ineffective in Restricted Zone: Swarm of Bikes from Pant Park to Naina Devi Temple
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटन सीजन के बीच शहर के सबसे संवेदनशील और प्रतिबंधित क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। पंतपार्क से मां नयना देवी मंदिर तक का क्षेत्र अब बाइक और स्कूटी पार्किंग अड्डे में तब्दील होता नजर आ रहा है। प्रतिबंध के बावजूद यहां बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन खड़े मिल रहे हैं जिससे पैदल चलने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


जानकारी के अनुसार पंतपार्क से नयना देवी मंदिर तक पहले वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित थी लेकिन मंदिर माला मिशन के तहत हुए सौंदर्यीकरण कार्य के बाद यहां दोपहिया वाहनों की आवाजाही तेजी से बढ़ गई है। हालत यह हैं कि क्षेत्र में बुधवार को 50 से अधिक बाइक और स्कूटी पार्क मिलीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में लगातार वाहन खड़े होने के बावजूद न तो पुलिस और न ही नगर पालिका की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर शहर की व्यस्त मॉलरोड पर भी कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए गलत दिशा में दोपहिया वाहन दौड़ा रहे हैं। शाम के समय और वीकेंड पर स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। सभासद अंकित चंद्रा का कहना है कि पंतपार्क से मंदिर तक प्रतिबंधित क्षेत्र में नियमित अभियान चलाकर दोपहिया वाहनों को हटाया जाए। साथ ही मॉलरोड पर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Trending Videos


मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाया जाएगा। प्रतिबंधित क्षेत्र से दोपहिया वाहनों को हटाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed