सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Young Woman from Ramnagar Goes Missing on Bugyal Trek; Family Members Depart

Nainital News: रामनगर की युवती बुग्याल ट्रैक से लापता, परिजन रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 02 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Young Woman from Ramnagar Goes Missing on Bugyal Trek; Family Members Depart
विज्ञापन
रामनगर। उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रैक पर घूमने गई चिल्किया निवासी बबीता पांडेय रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में चिंता है। सूचना पर मां और भाई उत्तरकाशी पहुंच गए हैं जहां उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, चिल्किया निवासी गोपाल पांडेय की पुत्री बबीता पांडेय (24) एमबीए के बाद दिल्ली में नौकरी करती थी। छह माह पूर्व बबीता नौकरी छोड़कर घर आ गई थी। 29 मई को वह अपनी दो सहेलियों के साथ उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल पर ट्रैकिंग के लिए गई थी। इसी बीच गोई नाम के स्थान पर वह आखिरी बार देखी गई। वहां से वह गायब हो गई। 31 मई को लापता होने की खबर भाई हर्षित और मां अंजू को मिलते ही वह उत्तरकाशी पहुंचे। भाई हर्षित पांडेय ने मनेरी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed