{"_id":"6a2bf073b54b76218509690a","slug":"chauthan-region-receives-a-boost-in-development-development-of-vinsar-mahadev-area-set-to-accelerate-pauri-news-c-51-1-pri1002-114683-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: चौथान क्षेत्र को मिली विकास कार्यों की सौगात, विनसर महादेव क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: चौथान क्षेत्र को मिली विकास कार्यों की सौगात, विनसर महादेव क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 12 Jun 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
थलीसैंण के मैखुली-देवराड़ी मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण करते मंत्री डॉ. धन सिंह। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- विनसर महादेव मंदिर की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर सहमति
थलीसैंण। विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चौथान क्षेत्र को कई विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विनसर महादेव मंदिर क्षेत्र के विकास, खेल मैदान और सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
कैबिनेट मंत्री ने बूंगीधार में आयोजित बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी, एसडीएम थलीसैंण व दूधातोली विनसर चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ विनसर महादेव मंदिर की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर चर्चा की। इसमें भूमि हस्तांतरण से जुड़ी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने और जनभावनाओं के अनुरूप कार्रवाई आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। मंत्री डॉ. रावत कहा कि विनसर महादेव मंदिर क्षेत्र को धार्मिक आस्था, संस्कृति और पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा।
कहा कि सरकार इसके संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बूंगीधार के देवराड़ी देवी में 25 लाख की लागत से बनने वाले खेल मैदान का शिलान्यास किया। जबकि थलीसैंण क्षेत्र के अंतर्गत 230.93 लाख की लागत से निर्मित 2.87 किमी के मैखुली-देवराड़ी- गणतखाल मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। डॉ. रावत ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर एसडीएम थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी, बीडीओ टीकाराम, जिला युवा कल्याण अधिकारी आरएस फोनिया, जिपं सदस्य अंजली जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख मनवर सिंह आदि मौजूद रहे।