सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Renunciation does not mean leaving the world but doing work without any selfish motive.

Pauri News: त्याग का अर्थ संसार छोड़ना नहीं निष्काम भाव से कर्म करना

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 26 May 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Renunciation does not mean leaving the world but doing work without any selfish motive.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे 30 शोधार्थी और विद्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में ईशोपनिषद् पर आधारित साप्ताहिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में दिल्ली, कोलकाता और आंध्र प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए 30 शोधार्थियों और विद्वानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ईश्वर, आत्मा और अद्वैत दर्शन से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा हुई। कहा गया कि उपनिषद् में त्याग का अर्थ संसार छोड़ना नहीं बल्कि निष्काम भाव से कर्म करना है।
कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने भारतीय ज्ञान परंपरा में ईशोपनिषद् की भूमिका को रेखांकित किया। परिसर निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य वक्ता प्रो. अरिंदम चक्रवर्ती ने बताया कि शुक्ल यजुर्वेद का 40वां अध्याय ईशोपनिषद् जीव-ब्रह्म के अभेद की व्याख्या करता है। उन्होंने ‘ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदम्’ मंत्र के जरिये परमात्मा को पूर्ण व अनंत बताया और कहा कि इसके 18 मंत्र मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उपनिषद् में त्याग का अर्थ संसार छोड़ना नहीं बल्कि निष्काम भाव से कर्म करना है। अंतिम सत्रों में शरीर को नश्वर और आत्मा को अविनाशी बताते हुए इनके शाश्वत भेद पर चर्चा की गई। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने की और संचालन दर्शन विभाग के प्राध्यापक डॉ. किशोर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed