{"_id":"60e5ad2b8ebc3ebc7846e97f","slug":"asha-workers-played-an-important-role-in-vaccination-rudrapryag-news-drn383737870","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण में निभाई अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण में निभाई अहम भूमिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ता गांवों में घर-घर संपर्क कर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रही हैं। इसी का परिणाम है कि विकासखंड के दूरस्थ तोषी, गौंडार, चिलौंड, ब्यूंखी समेत अन्य गांवों में दोनों आयुवर्ग में कोरोना टीकाकरण (पहली डोज) शत-प्रतिशत हो चुका है।
69 ग्राम पंचायतों वाले ऊखीमठ ब्लॉक में कई गांव सड़क से 5 से 7 किमी दूर हैं। बावजूद इसके टीकाकरण के लिए यहां के ग्रामीण अन्य नजदीकी गांवों के लिए नजीर बने। इसका श्रेय आशा कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने गांवों का भ्रमण कर घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया। आशा फैलीलेटर भरोसी देवी ने बताया कि उनके पास 17 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें कोरोना टीकाकरण शत-प्रतिशत हो चुका है। अब केवल गर्भवती व बीमार लोग ही छूटे हुए हैं। वहीं गौंडार, रांसी, उनियाणा, राऊलेंक समेत अन्य गांवों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के साथ युवाओं का वैक्सीनेशन भी पूरा हो चुका है। कालीमठ घाटी के सबसे दूरस्थ गांवों में शामिल ब्यूंखी, चौमासी, चिलौंड, जाल तल्ला व मल्ला में भी दोनों आयुवर्ग में टीके की पहली खुराक लग चुकी है। क्षेत्र में केदारघाटी व तुंगनाथ घाटी सहित उप तहसील बुसकेदार के गांवों में भी 45 वर्ष से अधिक उम्र में कोरोना वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है। युवाओं का टीकाकरण अंतिम चरण में चल रहा है। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, संरक्षक संदीप पुष्पवाण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का कहना है कि कोरोना टीकाकरण अभियान सफल बनाने में आशा कार्यकर्ताओं ने मिसाल पेश की है।
विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्रों में रहते हुए भी आशा कार्यकर्ता कोरोना टीकाकरण को शत-प्रतिशत सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। अभियान पूरा होने के बाद विभागीय स्तर पर आशा को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. बीके शुक्ला, सीएमओ, रुद्रप्रयाग