सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The alternative route from the Kalimath Valley to Kedarnath will be crucial.

Rudraprayag News: कालीमठ घाटी से केदारनाथ के लिए वैकल्पिक मार्ग होगा अहम

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 28 May 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
The alternative route from the Kalimath Valley to Kedarnath will be crucial.
विज्ञापन
चौमासी- केदारनाथ पैदल मार्ग को मोटर मार्ग बदलने को चार दशक से जारी है संघर्ष
Trending Videos

गुप्तकाशी। केदारनाथ आपदा के दौरान अहम साबित हुआ चौमासी-केदारनाथ पैदल मार्ग को मोटर मार्ग बनाने की जनता ने मांग की है। है। कालीमठ घाटी के लोग कई साल से इस मार्ग को मोटर मार्ग के रूप में विकसित करने की मांग उठा रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह केदारनाथ पहुंचने के लिए सुरक्षित और कम दूरी वाला वैकल्पिक मार्ग बन सकता है। जाल के पूर्व प्रधान रामचंद्र राणा, चौमासी के पूर्व प्रधान दलवीर तिंदोरी ने बताया कि पिछले करीब 40 वर्षों से क्षेत्र की जनता इस एक सूत्रीय मांग को लेकर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग का कई बार सर्वेक्षण भी हो चुका है और यह करीब 22 किलोमीटर का है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण से महाशक्तिपीठ कालीमठ, रुछ महादेव जैसे धार्मिक स्थलों तक भक्त आसानी से पहुंचेगें। कुन्जेठी के पूर्व प्रधान दिलबर रावत ने बताया कि केदारनाथ के लिए वन-वे मॉडल अपनाया जाना चाहिए जिसमें यात्री एक मार्ग से जाएं और दूसरे मार्ग से लौटें। उनका कहना है कि इससे पूरी घाटी के समग्र विकास का रास्ता खुल सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed