सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Anand Singh became the PTA president of Birlant School

Tehri News: बिरलैंट स्कूल के पीटीए अध्यक्ष बने आनंद सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 26 May 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Anand Singh became the PTA president of Birlant School
विज्ञापन
लंबगांव(टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक में भदूरा पट्टी के बिरलैंट विक्टाेरियस स्कूल बनियाणी में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें स्कूल के विकास और शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। उसके बाद शिक्षक-अभिभावक संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें आनंद सिह रावत काे अध्यक्ष और चिंतामणि पैन्यूली काे सचिव चुना गया। इनके अलावा बलवीर सिंह रावत, मीना देवी, अनु देवी, सिरताज सिंह रमाेला, विनीता देवी काे कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। इस मौके पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा लिखवारगांव की ओर से स्कूल के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। शाखा प्रबंधक हिंमाशु शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा बच्चों के जीवन को नई दिशा देने का सबसे बड़ा माध्यम है। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक दिनेश प्रसाद पैन्यूली, महेश रावत, अभिषेक चाैहान, मातबर सिंह रांगड़, राकेश चंद्र पैन्यूली, अनिल कुमार, भूपति रावत और सृष्टि रावत आदि माैजूद रहे। संवाद
Trending Videos

...........................




कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बने सरदार सिंह
नैनबाग (टिहरी)। कांग्रेस पार्टी ने जौनपुर के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख सरदार सिंह कंडारी को धनोल्टी विधानसभा में ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। गांव मौगी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। विधानसभा ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सरदार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दायित्व सौंपकर जो भरोसा जताया है, पार्टी संगठन को मजबूत कर उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में धनोल्टी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ आगे रहेगी। इस मौके पर रणवीर सिंह रावत, प्रधान हरदेव सिंह, अजीत सिंह, देवेंद्र भंडारी, धनवीर और टीकम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................................



समरसता भोज में शामिल होंगे डासना मंदिर के महंत

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के ग्राम पंचायत हडियाणा में 30 मई को प्रस्तावित समरसता भोज के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इंद्रमणि बडोनी स्मृति मंच के संस्थापक और कार्यक्रम के आयोजक रमेश उनियाल ने बताया कि समाज में छुआछूत को समाप्त करने के लिए मंच की ओर से हडियाणा में आयोजित समरसता भोज में यूपी गाजियाबाद में स्थित डासना मंदिर के महंत यति नरसिम्हा राव सरस्वती महामंडलेश्वर भी शामिल होंगे। समाज में चल रही वर्ग भेद की प्रथा को समाप्त करने के लिए समरसता भोज का आयोजन किया जा रहा है। इंद्रमणि बडोनी स्मृति मंच की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मांगल गीतों की प्रस्तुति, प्रो. दाताराम पुरोहित के निर्देशन में ढ़ोल वादन और सामूहिक रूप से पूजा-पाठ के बाद समरसता भोज का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से समरसता भोज में शामिल होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed