सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   कसलाना के छह बच्चाें में मिले खसरे के लक्षण

कसलाना के छह बच्चाें में मिले खसरे के लक्षण

Uttar Kashi Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। खसरे के प्रकोप से जूझ रहे नौगांव ब्लाक के कसलाना गांव आखिरकार स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है। गांव में छह बच्चों में खसरे के लक्षण पाए गए। शेष आठ बच्चों को बुखार एवं खांसी की शिकायत है। मेडिकल टीम ने पीड़ित बच्चों को दवाईयां देकर कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी। खसरे की पुष्टि करने के लिए मंगलवार को पीड़ित बच्चों के ब्लड सैंपल जौलीग्रांट भेजे जाएंगे।

कसलाना गांव में बीते दो हफ्ते से खसरे का प्रकोप बना हुआ था। गांव में तीन से ग्यारह वर्ष तक के 24 से अधिक बच्चे खसरे की चपेट में आ गए थे। बीमार बच्चों को इलाज के लिए तीस किमी दूर सीएचसी नौगांव ले जाने की मजबूरी के चलते ग्रामीण बच्चों का घरेलू उपचार करने को मजबूर थे, लेकिन बीमारी पर कोई नियंत्रण नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ‘कसलाना गांव में खसरे का प्रकोप’ शीर्षक से इस समस्या को प्रमुखता से उजागर किया। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य महकमे की टीम गांव पहुंची। टीम लीडर गढ़ के आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डा. भगवान सिंह रावत ने बताया कि गांव में 14 बच्चे बीमार हैं, जिनमें अंकुश (4), आदेश (4), वंदना (9), पूनम (11), संदीप (5), रीतिका (3) में खसरे के लक्षण पाए गए हैं। इसके अलावा शेष आठ बच्चों को हल्की खांसी और बुखार की शिकायत है। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित बच्चों को दवाईयां देने के साथ ही ठंड से बचने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos


टीकाकरण के बाद भी खसरे की संभावना रहती है, लेकिन यह उतना ज्यादा घातक नहीं होता है। गांव में जिन बच्चों में खसरे के लक्षण पाए गए हैं उनके ब्लड सैंपल लेकर जौलीग्रांट भेजे जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को संचारी रोग विशेषज्ञ को गांव भेजा जा रहा है।
डा. मेजर बचन सिंह रावत, सीएमएस सीएचसी नौगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed