{"_id":"6a2183962f363e73bd09703c","slug":"the-jatar-of-lord-shameshwar-was-celebrated-amidst-torrential-rain-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-120317-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: झमाझम बारिश के बीच समेश्वर देवता की जातर मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: झमाझम बारिश के बीच समेश्वर देवता की जातर मनाई
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट। मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में आयोजित ज्येष्ठ माह की पारंपरिक जातर झमाझम बारिश के बीच भी पूरे धार्मिक उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई। इस दौरान मेले में कफुवा नृत्य आकर्षित रहा।
बृहस्पतिवार सुबह से ही खरसाली गांव के शनिदेव मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान पुजारी शेखर उनियाल, आशुतोष उनियाल, आयुष उनियाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गांव के आराध्य समेश्वर देवता की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद समेश्वर देवता के पश्वा ने पारंपरिक कफुवा नृत्य किया।
ग्रामीणों ने देव डोलियों के साथ रासों तांदी कर आराध्य से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान पारंपरिक कफुवा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान खरसाली गांव के हरिश उनियाल व संतोष उनियाल ने बताया कि खरसाली गांव में हर साल पारंपरिक जातर का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर हरिश उनियाल, पशुवा संतोष उनियाल, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पुरुषोत्तम उनियाल, राघवानंद उनियाल, मनमोहन उनियाल, जयवीर सिंह रावत, सूरज तोमर, ममलेश उनियाल, यशपाल सिंह राणा, सचिदानंद उनियाल, सुरेश उनियाल, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos