Hindi News
›
Video
›
City & states
›
Hansi: Gym operator Kapil shot dead, CCTV footage surfaces, Hari Boxer's name linked
{"_id":"6a2bd2dbd691c3433c09d084","slug":"hansi-gym-operator-kapil-shot-dead-cctv-footage-surfaces-hari-boxer-s-name-linked-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hansi: जिम संचालक कपिल की गोली मारकर हत्या, CCTV आया सामने, हरी बॉक्सर का नाम जुड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hansi: जिम संचालक कपिल की गोली मारकर हत्या, CCTV आया सामने, हरी बॉक्सर का नाम जुड़ा
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 12 Jun 2026 03:05 PM IST
Link Copied
हांसी के फव्वारा चौक के पास गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में बाइक सवार हमलावरों ने जिम संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। हमलावरों ने महज 5 सेकेंड के भीतर करीब 10 राउंड फायर किए, जिनमें कई गोलियां जिम संचालक की पीठ और सिर में लगीं। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात का वीडियो भी सामने आया है।घटना के समय जिम संचालक कपिल चौक के पास दुकानों के रैंप पर युवक-युवतियों को सुबह की एक्सरसाइज करवा रहा था। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग के दौरान वार्म-अप कर रही शिखा नामक युवती भी छर्रे लगने से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।वहीं, एसपी विनोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे व निरीक्षण किया। साथ ही परिजनों से बातचीत की। एसपी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। एसपी ने कहा कि हरि बॉक्सर के एंगल के आधार पर छानबीन की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।