{"_id":"6a2816292e873e3e020addec","slug":"video-arjun-won-gold-medal-in-world-yogasana-competition-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अर्जुन ने विश्व योगासन प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, प्रधानमंत्री ने प्रतियोगिता का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुन ने विश्व योगासन प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, प्रधानमंत्री ने प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
गुजरात के अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के युवा खिलाड़ी अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर न केवल जिले का बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन किया है। विश्व योगासन प्रतियोगिता का आधिकारिक शुभारंभ चार जून को हुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता का वर्चुअल उद्घाटन किया और खेलों के शुभारंभ की घोषणा की।
पांच दिनों तक चली इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में 60 से अधिक देशों के 400 से ज्यादा एलीट खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 114 पदक अपने नाम किए। इनमें 109 स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल रहे। इस दमदार प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में प्रथम स्थान पर रहा।
अर्जुन पिछले 10 वर्षों से आयुष विभाग गुरुग्राम में योग सहायक एवं प्रशिक्षक कोच अजीत कुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले भी अर्जुन राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। उन्होंने खेलो इंडिया गेम्स, राष्ट्रीय खेलों तथा स्कूल गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
प्रशिक्षक अजीत कुमार सोलंकी ने अर्जुन की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना उसके लिए ही नहीं बल्कि पूरे जिले और देश के लिए गर्व का विषय है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में अर्जुन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी सफलताएं हासिल करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।