{"_id":"6a2c0c062ace201ea50fab99","slug":"video-gurugram-service-lane-at-jalvayu-towers-sector-56-in-poor-condition-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: सेक्टर-56 के जलवायु टावर्स की सर्विस लेन बदहाल, निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: सेक्टर-56 के जलवायु टावर्स की सर्विस लेन बदहाल, निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से बढ़ी परेशानी
सेक्टर-56 स्थित जलवायु टावर्स की सर्विस लेन इन दिनों बदहाली का शिकार बनी हुई है। कुछ समय पहले बिजली विभाग और नगर निगम द्वारा क्षेत्र में बिजली की लाइन और पानी के पाइप डालने के लिए सड़क को खोदा गया था। संबंधित कार्य तो पूरा हो गया लेकिन इसके बाद सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया। इसके चलते पूरी सर्विस लेन उबड़-खाबड़ रास्ते में तब्दील हो गई है।
निवासियों के अनुसार हल्की बारिश होने पर ही सड़क पर पानी भर जाता है जिससे कीचड़ की स्थिति बन जाती है। इससे वाहन चालकों, पैदल राहगीरों और सोसाइटी में रहने वाले लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर पानी जमा रहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय दुकानदार प्रभू दयाल ने बताया कि संबंधित विभागों द्वारा लाइन बिछाने का कार्य काफी समय पहले पूरा कर लिया गया था। लेकिन सड़क को पहले जैसी स्थिति में नहीं लाया गया। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है यहां कीचड़ की स्थिति बनी रहती है जहां से निकल पाना किसी जंग से कम नहीं हैं। वहीं सोसाइटी निवासी पूरन वर्मा ने कहा कि सर्विस लेन की खराब हालत के कारण बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।