Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Greater Noida Amar Ujala Dialogue Inconvenience Caused by Weekly Markets Within Industrial Sectors
{"_id":"6a171223b03ece82570ab19a","slug":"video-greater-noida-amar-ujala-dialogue-inconvenience-caused-by-weekly-markets-within-industrial-sectors-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा अमर उजाला संवाद: औद्योगिक सेक्टर के अंदर साप्ताहिक बाजार से परेशानी, उद्यमियों ने समस्याएं बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा अमर उजाला संवाद: औद्योगिक सेक्टर के अंदर साप्ताहिक बाजार से परेशानी, उद्यमियों ने समस्याएं बताईं
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 09:17 PM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने 41 साल पहले सेक्टर साइट-सी विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का सपना दिखाकर औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया था, लेकिन आज तक उद्यमी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। पानी से लेकर सीवर लाइन की कोई व्यवस्था नहीं है। रोड बनाकर व बिजली कनेक्शन उद्योग चलाने के लिए छोड़ दिया। अब यहा रोजाना नई-नई समस्याएं आ रही है। अब यहां साप्ताहिक बाजार लगना शुरू हो गया है। जिस कारण उद्योगों में जाना मुश्किल हो गया है।
बुधवार को औद्योगिक सेक्टर साइट-सी में आयोजित अमर उजाला संवाद में उद्यमियों ने अपनी समस्याओं को रखा। अमर उजाला संवाद में उद्यमियों ने बताया कि गुलिस्तानपुर गांव की तरफ वाले रास्ते पर साप्ताहिक बाजार लगने लगा है। पहले मंगलवार को और अब रविवार को भी बाजार लगना शुरू हो गया है। बाजार के कारण सेक्टर के उस रोड से निकलना मुश्किल हो गया है। वहां के उद्योगों के बाहर भी बाजार लगता है। इस कारण कंपनियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। पुलिस व प्रशासन से शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस है। सेक्टर की ज्यादातर सड़कें अंधेरे में डूबी रहती है। स्ट्रीट लाइट लगी है पर जलती नहीं है। नाली बनी है पर चोक रहती है। बारिश से पहले साफ सफाई होनी चाहिए।
सेक्टर में साफ सफाई का टेंडर खत्म हो चुका है। नया जारी करने में तीन माह का समय लग जाएगा। सेक्टर के पास डीएफसीसी का प्रोजेक्ट बन रहे है। पिछले 6 साल से उसका निर्माण कार्य चल रहा है। 130 मीटर रोड के फ्लाईओवर को शुरू नहीं किया गया है। इस कारण ज्यादातर वाहन सेक्टर से होकर निकल रहे है। इससे सेक्टर में जाम की समस्या बनी रहती है। 2 मिनट की दूरी को तय करने में 30 मिनट का समय लग रहा है।जीएसटी विभाग भी गत्ते के कच्चे माल व तैयार माल पर जीएसटी के अंतर को खत्म नहीं कर पा रहा है। इससे उद्यमी परेशान है। यूपीसीडा से किसी तरह की मदद नहीं मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।