{"_id":"6a2bc161cc44a6b6440b6e6f","slug":"video-in-hansi-the-yadav-community-is-divided-into-two-groups-over-rao-tularam-chowk-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में राव तुलाराम चौक को लेकर यादव समाज दो गुटों में बंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में राव तुलाराम चौक को लेकर यादव समाज दो गुटों में बंटा
दिल्ली रोड से शहर की एंट्री पर बनाए जा रहे राव तुलाराम चौक व उसके साथ बनाए जा रहे महाराज अरूट द्वार को लेकर यादव समाज में मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। एक ओर जहां शहीद राव तुलाराम संघर्ष समिति ने राव तुलाराम चौक पर बनाए जा रहे महाराज अरूट द्वार का विरोध जताया है, वहीं दूसरी ओर चौक के लिए जमीन दान देने वाले पक्ष ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा।
पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव ने कहा कि राव तुलाराम चौक के साथ अरूट द्वार का निर्माण भगवान श्रीराम के वंशजों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यदि इसका विरोध किया जाता है तो इससे पंजाबी समाज भी नाराज हो सकता है। उनका कहना था कि यदि किसी को आपत्ति थी तो निर्माण कार्य शुरू होने से पहले इस विषय को उठाया जाना चाहिए था, अब काम शुरू होने के बाद विरोध करना उचित नहीं है।
वहीं गोकुल धाम सोसायटी के चेयरमैन विष्णु उगालन ने बताया कि विवाद को देखते हुए उस संस्था ने चौक के लिए दान की गई जमीन फिलहाल वापस लेने का फैसला किया है, हमने यादव सभा हांसी के लिए यह भूमि उपलब्ध करवाई थी। संस्था का कहना है कि जब तक यादव समाज के दोनों गुटों के बीच समझौता नहीं हो जाता, तब तक जमीन नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनती है तो संस्था भविष्य में यह जमीन किसी अन्य समाज को दान करने पर भी विचार कर सकती है।
राव तुलाराम चौक और अरूट द्वार को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब सामाजिक और राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दोनों पक्षों के बीच समझौता होता है या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।