Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Despite the issue being raised by MLA Vinesh Phogat, no resolution has been reached in Julana, Jind; shopkeepers in the Main Market remain distressed.
{"_id":"6a181c8c31e312c0ee09de34","slug":"video-despite-the-issue-being-raised-by-mla-vinesh-phogat-no-resolution-has-been-reached-in-julana-jind-shopkeepers-in-the-main-market-remain-distressed-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में विधायक विनेश फोगाट द्वारा मुद्दा उठाने के बावजूद नहीं हुआ समाधान, मैन बाजार के दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में विधायक विनेश फोगाट द्वारा मुद्दा उठाने के बावजूद नहीं हुआ समाधान, मैन बाजार के दुकानदार परेशान
कस्बे के मैन बाजार में गंदे पानी की निकासी की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है। निकासी व्यवस्था ठप होने के कारण दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के आगे करीब एक से डेढ़ फीट तक गंदा पानी जमा रहने से दुकानदार नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। बाजार में आने वाले ग्राहकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है।
नरेंद्र ढांडा, सुरेश, बीरभान आदि दुकानदारों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से बदबू फैलती रहती है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। दुकानदारों ने बताया कि कई बार नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया। बीते विधानसभा सत्र में जुलाना की विधायक विनेश फोगाट द्वारा भी इस समस्या को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया गया था। विधायक ने बाजार की निकासी व्यवस्था सुधारने और लोगों को राहत देने की मांग की थी। इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। दुकानदारों का आरोप है कि प्रशासन केवल आश्वासन देने तक सीमित है, जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा। गंदे पानी के कारण ग्राहकों का बाजार में आना कम हो गया है। कई ग्राहक पानी और कीचड़ देखकर वापस लौट जाते हैं। इससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं दुकानों के बाहर लगातार पानी जमा रहने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है।गंदे पानी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द विशेष अभियान चलाकर निकासी व्यवस्था को ठीक करवाया जाए ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।