Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
In Jaidevanti village of Jind, despite the absence of water connections from the waterworks to the village, the Public Health Department has issued bills
{"_id":"6a1943f91cfd2b428e028d36","slug":"video-in-jaidevanti-village-of-jind-despite-the-absence-of-water-connections-from-the-waterworks-to-the-village-the-public-health-department-has-issued-bills-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जैजैवंती गांव में जलघर से गांव में कनैक्शन भी नहीं, जनस्वास्थ्य विभाग ने भेज दिया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जैजैवंती गांव में जलघर से गांव में कनैक्शन भी नहीं, जनस्वास्थ्य विभाग ने भेज दिया बिल
क्षेत्र के जैजैवंती गांव में जलघर तो बन गया लेकिन अभी तक गांव में पेयजल सप्लाई के लिए लाइन भी नही बिछाई गई है लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी के बिल ग्रामीणों के मोबाईल पर भेज दिए हैं। ग्रामीण कुलदीप, जोगेंद्र, राकेश, राजेश आदि ने बताया कि गांव में इससे पहले कोई भी पेयजल का बिल नही आया है। गांव में पेयजल के लिए जलघर का निर्माण तो हो चुका है लेकिन पेयजल सप्लाई के लिए पाइप लाइन ही नही बिछाई गई है। कनैक्शन करना तो दूर की बात है। उनके घरों में कोई भी कनैक्शन नही है। पहले बार मोबाईल पर बिल का एसएमएस देखकर ग्रामीण हैरान हैं। ग्रामीणों की मांग है कि बिल को वापस लिया जाए।
30 रूपये प्रति माह के हिसाब से आता है पानी का बिल
जनस्वाथ्य विभाग के कर्मचारियों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में पानी का बिल 30 रूपये महिना आता है और अर्बन में 60 रूपये प्रति महिना आता है। अब जैजैवंती गांव में जो बिल आए हैं वो सिस्टम से जनरेट हुए हैं।
इनेलाे नेता अभय चौटाला ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को धमकी देकर लगवाया था पेयजल सप्लाई के लिए ट्युबवैल
मार्च 2023 में इनेलो नेता जब परिवर्तन यात्रा के दौरान जुलाना हल्के के दौरे करते हुए जैजैवंती गांव में पहुंचे थे तो ग्रामीणों ने उन्हें पेयजल किल्लत के बारे में अवगत करवाया था तो अभय चौटाला ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन संजीव कुमार को हड़काते हुए फोन पर कहा था कि अगर 10 दिन में ट्यूबवैल नही लगाया तो तेरी मुंडी माईनर में घुसा दुुंगा। एक सप्ताह के अंदर टयुबवैल लगा भी दिया गया था।
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में पेयजल सप्लाई के लिए ट्युबवैल लगवाया गया है और गांवों में कनैक्शन दिए गए हैं। इस लिए विभाग द्वारा बिल भेजे गए हैं। - अमित ढांडा, जेई जनस्वास्थ्य विभाग जुलाना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।