Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
approximately 300 meritorious students who secured good marks in the board examinations were honored In Rohtak
{"_id":"6a181c95a3486666460bafd3","slug":"video-approximately-300-meritorious-students-who-secured-good-marks-in-the-board-examinations-were-honored-in-rohtak-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले करीब 300 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले करीब 300 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 04:14 PM IST
Link Copied
सुपवा (स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स) के सभागार में वीरवार को अमर उजाला ने भविष्य ज्योति कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले करीब 300 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अभिभावकों और शिक्षकों की मौजूदगी में पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ये बच्चे जिले का गौरव हैं। सफलता रातोंरात नहीं मिलती। इसके पीछे उनकी सालभर की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों का मार्गदर्शन होता है। दिलजीत सिंह ने कहा कि बच्चों को यह समझना चाहिए कि हमारे से बेहतर कोई नहीं है। विद्यार्थियों को कौशल विकास और नैतिक मूल्यों पर भी ध्यान देना होगा। इस दौरान सभी टॉपर विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।