Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Sunaria Village, Rohtak's 1,200-Year-Old Settlement: Every Third Household Has a Soldier in the Army; It Carves Out a Distinct Identity Apart from Its Athletes and the Jail
{"_id":"6a182e4cbc52ffd4f80d1943","slug":"video-sunaria-village-rohtaks-1200-year-old-settlement-every-third-household-has-a-soldier-in-the-army-it-carves-out-a-distinct-identity-apart-from-its-athletes-and-the-jail-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक का 1200 साल पुराना सुनारिया गांव: हर तीसरे घर से सेना में हैं जवान, खिलाड़ियों और जेल से है अलग पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक का 1200 साल पुराना सुनारिया गांव: हर तीसरे घर से सेना में हैं जवान, खिलाड़ियों और जेल से है अलग पहचान
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 05:30 PM IST
Link Copied
रोहतक से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित सुनारिया गांव अपने आप में लगभग 1200 साल पुराना इतिहास समेटे हुए है। यह गांव भारतीय सेना में अपने जवानों की लंबी सूची, बेहतरीन खिलाड़ियों और प्रसिद्ध सुनारिया जेल के कारण एक अलग पहचान रखता है।
गांव के बीच से गुजरने वाली एक गली, जिसे 'गामा बिचाला गली' के नाम से जाना जाता है, इसे दो हिस्सों में बांटती है। इसके एक तरफ सुनारिया खुर्द और दूसरी तरफ सुनारिया कलां बसा है। गांव में कुल 9,700 मतदाता हैं, जिनमें से 2,200 सुनारिया खुर्द में और 7,500 सुनारिया कलां में हैं। विकास की दृष्टि से इस ऐतिहासिक गांव को 11 साल पहले नगर निगम की सीमा में शामिल किया गया था।
देश सेवा में इस गांव का योगदान अतुलनीय है। ग्रामीणों के अनुसार, सुनारिया के हर तीसरे घर से एक जवान सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है। इतना ही नहीं, यहां के युवाओं ने सेना में बड़े आधिकारिक पदों को भी सुशोभित किया है। गांव के ही बेटे अमित बुधवार 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय वायु सेना में एयर कमांडर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।