Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Amidst controversy in Gohana, Sonipat, the recitation of the Hanuman Chalisa resonated within the Municipal Council, concluding with chants of victory.
{"_id":"6a1944016053524f310c6559","slug":"video-amidst-controversy-in-gohana-sonipat-the-recitation-of-the-hanuman-chalisa-resonated-within-the-municipal-council-concluding-with-chants-of-victory-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गोहाना में विवादों के बीच नगर परिषद में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, जयकारों के साथ हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गोहाना में विवादों के बीच नगर परिषद में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, जयकारों के साथ हुआ समापन
नगर परिषद कार्यालय में प्रस्तावित हनुमान चालीसा पाठ आखिरकार श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम को लेकर पिछले दिन उठा विवाद भी आयोजन को नहीं रोक सका। सुबह से ही शहर के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, सभी पार्षद और श्रद्धालु नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और श्रीराम व बजरंग बली के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद की चैयरपर्सन रजनी विरमानी और इन्द्रजीत विरमानी ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ के दौरान “जय श्रीराम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारे लगातार गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद नगर परिषद की परिसर में गंगाजल का छिड़काव किया गया।
हनुमान चालीसा पाठ के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। आयोजन को लेकर पहले प्रशासनिक स्तर पर विवाद खड़ा हुआ था, लेकिन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने से लोगों ने राहत महसूस की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।