{"_id":"6a23d6a1a657638dab030814","slug":"video-spu-declares-undergraduate-final-year-results-ahead-of-schedule-students-relieved-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एसपीयू ने समय से पहले घोषित किए स्नातक अंतिम वर्ष के परिणाम, विद्यार्थियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एसपीयू ने समय से पहले घोषित किए स्नातक अंतिम वर्ष के परिणाम, विद्यार्थियों को राहत
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी ने छात्र हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए मार्च-अप्रैल 2026 में आयोजित स्नातक अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह पहला मौका है जब यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने समय से पहले इन परिणामों को घोषित करके विद्यार्थियों को बड़ी राहत प्रदान की है। इससे अब विद्यार्थियों को आगामी एडमिशन में राहत मिली है। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीए, बीएससी मेडिकल और नॉन-मेडिकल), बीए साइंस-बायोटैक्नोलाजी (ऑनर्स) और ओटी शास्त्री की इस बार की वार्षिक परीक्षाओं में विभिन्न कॉलेजों के कुल 5519 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। विभिन्न संकायों की उत्तीर्ण प्रतिशतता की बात करें तो बीए का 89.77 प्रतिशत, ओटी शास्त्री का 84.60 प्रतिशत और बीएससी मेडिकल व नॉन-मेडिकल का 78.60 प्रतिशत परीक्षा परिणाम इस बार रहा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षा में शामिल हुए सभी संबंधित छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया है कि वे बिना किसी देरी के सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित यूनिवर्सिटी पोर्टल के माध्यम से अपने परीक्षा परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से जारी की गई इस बार की मेरिट लिस्ट में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ज्यादातर शीर्ष स्थानों पर अपना कब्जा जमाया है। प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सनील ठाकुर और सहायक कुलसचिव हनीत राणा तथा संपूर्ण परीक्षा शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके असाधारण प्रयासों के लिए बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।