{"_id":"6a3118faef6a3003340f046d","slug":"video-rampur-bushahr-thousands-of-devotees-partook-of-the-bhandara-prasad-on-jetha-mangalwar-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: जेठे मंगलवार पर हजारों भक्तों ने चखा भंडारे का प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: जेठे मंगलवार पर हजारों भक्तों ने चखा भंडारे का प्रसाद
Ankesh Dogra
Updated Tue, 16 Jun 2026 03:05 PM IST
Link Copied
रामपुर शहर के संकट मोचन महावीर मंदिर में जेठे मंगलवार पर भंडारे और प्रसाद बांटने की प्रथा वर्षों से चली आ रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को मंदिर समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। रामपुर बाजार स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर में जेठा मंगलवार के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। शहर और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति सदस्य के ध्रुव शर्मा ने बताया कि मंदिर कमेटी बीते कई वर्षों से हर माह के जेठे मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। शहर वासियों के सहयोग से मंदिर समिति भंडारे का आयोजन करती है। मंगलवार को शहर में पहुंचे लोगों ने पहले संकट मोचन महावीर मंदिर में माथा टेका और इसके बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर समिति के पुजारी दयानंद शर्मा, दीक्षित शर्मा, अभिनव गुप्ता, अनिल ठाकुर, अभिषेक गुप्ता, गगन ठाकुर, राजीव चौहान, तरसेम, क्षितिज शर्मा, विक्रांत मेहता, पुष्कर शर्मा, आराध्य शर्मा, अली ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।