{"_id":"6a15d377848a0bf8240d2e9a","slug":"video-video-malna-ka-nama-sa-faraja-aaiida-bnakara-aapatatajanaka-byana-kaya-pasata-efaaaiiaara-tharaja-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मौलाना के नाम से फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक बयान किया पोस्ट, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मौलाना के नाम से फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक बयान किया पोस्ट, एफआईआर दर्ज
चौक निवासी शिया धर्मगुरु यासूब अब्बास के नाम और फोटो का प्रयोग कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई गई । उस आईडी से एक समुदाय के लिए आपत्तिजनक बयान पोस्ट किया गए। अब मौलाना ने इस मामले में चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित का कहना है कि मौलाना की शिकायत पर मंगलवार को आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गईं है। साइबर क्राइम सेल की मदद से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले के बारे में पता लगाया जा रहा है।
पुलिस को दी गई तहरीर में मौलाना यासूब अब्बास का आरोप है कि ऐसा करने शांति व्यवस्था को प्रभावित किए जाने का काम शरारती तत्वों ने किया है। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग भी की है। पुलिस ने भी लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और वीडियो पर ध्यान न देने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।