{"_id":"6a12d4291f1fcf590b0ce816","slug":"video-video-talka-saha-rathara-mahasabha-ka-paranataya-bthaka-ka-aayajana-bhava-yajanao-para-haii-caraca-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रान्तीय बैठक का आयोजन, भावी योजनाओं पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रान्तीय बैठक का आयोजन, भावी योजनाओं पर हुई चर्चा
लखनऊ के गांधी भवन के कर्ण सभागार में उत्तर प्रदेश तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रान्तीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संगठन की मजबूती और भावी योजनाओं पर चर्चा की गई।
बैठक का संचालन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर साहू ने एजेंडे के मुख्य बिंदुओं को साझा करते हुए बताया कि जनपद स्तर पर सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, समाज के किसी भी व्यक्ति के उत्पीड़न की जानकारी तुरंत प्रदेश कार्यालय को देने की अपील की गई।
इसके बाद जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू ने अपने संबोधन में पिछले 22-23 वर्षों से संगठन में अपनी सक्रियता का उल्लेख करते हुए भविष्य में भी समाज हित के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प लिया। बैठक के अंतिम चरण में संगठन विस्तार के तहत नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे गए और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।