{"_id":"6a192905871f756945025dce","slug":"video-video-thabgaga-dapa-ka-savatha-karamaya-ka-paratharashana-naja-aautasarasaga-ka-varathha-ma-karaya-bhashhakara-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दुबग्गा डिपो के संविदा कर्मियों का प्रदर्शन, निजी आउटसोर्सिंग के विरोध में कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दुबग्गा डिपो के संविदा कर्मियों का प्रदर्शन, निजी आउटसोर्सिंग के विरोध में कार्य बहिष्कार
दुबग्गा डिपो के संविदा चालकों और परिचालकों ने विभागीय संविदा कर्मचारियों को निजी आउटसोर्सिंग फर्म में समायोजित किए जाने के विरोध में शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे से कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विभाग संविदा व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रहा है, जिससे उनके रोजगार और भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।
कर्मचारियों ने प्रबंध निदेशक लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को संबोधित ज्ञापन भेज कर बताया कि वर्ष 2021 में भर्ती विभागीय संविदा परिचालकों को एसएस इंटरप्राइजेज नामक निजी आउटसोर्सिंग फर्म में समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि कई वर्षों से विभागीय व्यवस्था के अंतर्गत कार्य करने के बावजूद अब उन्हें निजी व्यवस्था में भेजने का प्रयास किया जा रहा है, जो अन्यायपूर्ण है।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि मार्च 2026 से संविदा कर्मचारियों का वेतन भी लंबित है, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। कर्मचारियों ने कुछ अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न, धमकी और भय का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि विभागीय संविदा कर्मचारियों को निजी आउटसोर्सिंग में भेजने की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए, लंबित वेतन का भुगतान कराया जाए और कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।