{"_id":"6a19a46a56983df6150f0719","slug":"punjab-mc-election-news-aap-wins-big-in-moga-municipal-corporation-winning-30-out-of-50-seats-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab MC Election News: मोगा नगर निगम में AAP की बड़ी जीत, 50 में से 30 सीटें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab MC Election News: मोगा नगर निगम में AAP की बड़ी जीत, 50 में से 30 सीटें जीतीं
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 29 May 2026 08:06 PM IST
मोगा नगर निगम और कोट ई शेखा नगर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई है। चुनाव परिणामों में जनता ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताते हुए भरपूर समर्थन दिया। मोगा नगर निगम के 50 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस पार्टी को 7 सीटें, बीजेपी को 3 सीटें, शिरोमणि अकाली दल को 3 सीटें तथा 7 सीटों पर आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।इसके अलावा कोट ई शेखा नगर पंचायत चुनाव में भी आम आदमी पार्टी का दबदबा देखने को मिला। 13 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि 1 सीट पर आजाद उम्मीदवार विजयी रहा। इन चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया है कि मोगा की जनता ने एक बार फिर विकास और जनहित की राजनीति पर विश्वास जताया है। आम आदमी पार्टी की इस जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।