Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
AAP Dominates All Three Municipal Councils in Muktsar; Vote Counting Underway
{"_id":"6a192cf674d6ba0feb0d0cc0","slug":"video-aap-dominates-all-three-municipal-councils-in-muktsar-vote-counting-underway-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर की तीनों नगर काउंसिल में आप का दबदबा, मतगणना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तसर की तीनों नगर काउंसिल में आप का दबदबा, मतगणना जारी
मुक्तसर की तीनों नगर कौंसिलों के चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। पिछली बार तीनों कौंसिलों पर कांग्रेस का कब्जा था, लेकिन इस बार शुरुआती रुझानों में आप बढ़त बनाती दिख रही है। मुक्तसर नगर कौंसिल में कुल 31 वार्ड हैं। अब तक 8 सीटों के नतीजे आए हैं जिनमें आम आदमी पार्टी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस को 1-1 सीट मिली है। अभी 23 सीटों का परिणाम आना बाकी है। काउंटिंग जारी है और आप कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
मलोट नगर कौंसिल की 27 सीटों में से 14 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। यहां मुकाबला त्रिकोणीय रहा। आप और शिअद ने 4-4 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस 5 सीटों के साथ फिलहाल आगे है। भाजपा को भी एक सीट मिली है। 13 सीटों के नतीजे अभी आने बाकी हैं, जो अंतिम तस्वीर साफ करेंगे। मलोट में हर वार्ड पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। मलोट कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर का विधानसभा हलका है।
गिद्दड़बाहा नगर कौंसिल में आप ने एकतरफा प्रदर्शन किया है। कुल 19 सीटों में से 13 के नतीजे आ चुके हैं। आप ने 12 सीटों पर कब्जा जमाया है और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली है। छह सीटों का परिणाम अभी बाकी है, लेकिन आप बहुमत हासिल कर चुकी है।
तीनों कौंसिलों पर पहले कांग्रेस का कब्जा था। इस बार आप ने मुक्तसर और गिद्दड़बाहा में बड़ी बढ़त बनाकर कांग्रेस को करारा झटका दिया है। मलोट में कांग्रेस फिलहाल आगे है।
23 सीट मुक्तसर, 13 सीट मलोट और छह सीट गिद्दड़बाहा की काउंटिंग अभी बाकी है। अंतिम नतीजों के बाद ही साफ होगा कि तीनों कौंसिलों में बोर्ड किसका बनेगा। फिलहाल आप दो जगह निर्णायक बढ़त पर है और कांग्रेस अपने गढ़ बचाने के लिए संघर्ष कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।