Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Tonk News: Tonk Police seized smack worth Rs 53 lakh and arrested five smugglers
{"_id":"67cc40a9f52e064e280188a1","slug":"tonk-police-action-on-drugs-smuggler-tonk-news-c-1-1-noi1342-2704811-2025-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tonk News: नशे के सौदागरों पर बड़ा एक्शन, 53 लाख रुपये की स्मैक जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: नशे के सौदागरों पर बड़ा एक्शन, 53 लाख रुपये की स्मैक जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 08:59 PM IST
Link Copied
टोंक जिले में शनिवार पुलिस ने नशे के तस्करों पर ताबड़तोड़ रिकार्ड कार्रवाई की अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में सीओ सिटी राजेश विद्यार्थी ने मेहंदवास और कोतवाली पुलिस थाना इलाके में अलग-अलग कार्रवाई कर तस्करों को गिरफ्तार करने की सफलता हासिल की।
मेहंदवास थाना इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 13 लाख रुपये कीमत की कुल 62.77 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोटरसाईकिल जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं कोतवाली पुलिस और डीएसटी टीम ने कार्रवाई कर दो आरोपियों को 200 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार में कुल कीमत करीब 40 लाख रुपये मानी जा रही है।
सिओ सिटी राजेश विद्यार्थी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशानुसार एएसपी बृजेन्द्र भाटी के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व मे टीम गठित कर अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला स्पेशल टीम के सहयोग से देवली रोड स्थित राजपूत छात्रावास के पास से 40 लाख रुपये की कीमत की 200 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण पंजिबद्ध किया। आरोपी कालूलाल मीणा पुत्र मन्ना लाल उम्र 27 साल जाति मीणा देवरी कला थाना घाटोली जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी बाबू लाल तंवर पुत्र देवी लाल उम्र 35 साल जाति तंवर निवासी कोटडी थाना घाटोली जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया है। वहीं मेहंदवास थाना इलाके में भी डीएसटी टीम टोंक द्वारा संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
थानाधिकारी मेहन्दवास ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में थाने से गठित टीम और डीएसटी टीम द्वारा लोकल एवं माईनर एक्ट की कार्रवाई हेतु दौरान गश्त ग्राम निमोला से अरनियामाल की तरफ जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्तियों को रुकने का इशारा करने पर अपनी मोटरसाईकिल को वापस घुमाकर ले जाने की कोशिश की जिस पर जाप्ता की मदद से उनकों बमुश्किल रुकवाया गया। पुलिस को देखकर भागने का कारण पुछने पर परिस्थितियां संदिग्ध प्रतीत होने से उक्त तीनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई।
मोटरसाईकिल चालक मोहम्मद शकील पुत्र मोहम्मद अजीज जाति मेवाती मुसलमान उम्र 32 साल निवासी बाडाजैर किला थाना सदर टोंक की दाहिनी जेब से 12.46 ग्राम स्मैक, रायसिंह पुत्र रामचन्द्र जाति तंवर उम्र 29 साल निवासी नीम खेडा थाना घाटोली जिला झालावाड की जेब से 21.49 ग्राम स्मैक व मुकेश पुत्र देवीलाल जाति तंवर राजपुत उम्र 24 साल निवासी भवानीपुरा थाना भोजपुर जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश के पास से 28.82 ग्राम स्मैक जप्त की गई। तीनों व्यक्तियों को 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मौके पर ही गिरफ्तार किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।