{"_id":"6a2bc7efa6520d5ac60ad17c","slug":"video-100-colleges-failed-to-submit-internal-assessment-marks-deadline-extended-to-the-15th-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 100 कॉलेजाें ने नहीं भेजे आंतरिक मूल्यांकन के अंक, 15 तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 100 कॉलेजाें ने नहीं भेजे आंतरिक मूल्यांकन के अंक, 15 तक मौका
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन आंतरिक परीक्षाओं के अंक अपलोड न करने वाले कॉलेजों पर सख्त कार्रवाई करेगा। ऐसे कॉलेजों को 15 जून तक अंक अपलोड करने का मौका दिया है। ऐसा न करने वाले कॉलेजों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। साथ ही दीक्षांत समारोह में भी संबंधित कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल नहीं हो सकेंगे।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक के द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर और परास्नातक के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के आंतरिक परीक्षाओं के अंक करीब 100 कॉलेजों ने अभी तक अपलोड नहीं किए हैं। संचालकों को कॉलेज की लॉगइन आईडी पर उपलब्ध कराए लिंक के जरिये अंक ऑनलाइन अपलोड करने हैं। कई बार नोटिस देने के बाद भी अंक नहीं अपलोड किए गए। इससे परिणाम जारी करने में अनावश्यक देरी हो रही है।
उन्होंने कहा कि 15 जून तक ऐसे कॉलेजों को अंक अपलोड करने हैं। साथ ही स्नातक और परास्नातक के द्वितीय सेमेस्टर के आंतरिक परीक्षाओं के अंक समर्थ पोर्टल के माध्यम से 20 जून तक ऑनलाइन अपलोड करने हैं। तय तिथि के बाद संबंधित कॉलेज के विद्यार्थी दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे। साथ ही कॉलेजों पर भी जुर्माना लगेगा। डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य ने बताया कि ऐसे कॉलेज संचालकों से संपर्क कर रहे हैं। 15 जून से पहले तक आंतरिक अंक अपलोड करा दिए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।