{"_id":"6a2c1a34aaceba14c1015836","slug":"video-case-filed-against-three-people-including-the-outpost-in-charge-for-illegal-recovery-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अवैध वसूली पर चाैकी प्रभारी समेत तीन पर मुकदमा, दरोगा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अवैध वसूली पर चाैकी प्रभारी समेत तीन पर मुकदमा, दरोगा गिरफ्तार
मथुरा के थाना जैत क्षेत्र की छटीकरा चौकी पर तैनात एक सब-इंस्पेक्टर शशांक कौशिक के खिलाफ स्थानीय विक्रेताओं से अवैध धन उगाही कराने, अवैध पार्किंग संचालित कराने तथा इसके लिए बाहरी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का इस्तेमाल करने के आरोपों में अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई की है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर चौकी प्रभारी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार दो आरोपी रोहताश उर्फ विशाल पुत्र कालीचरण निवासी गांव दुमेड़ी थाना इगलास व छोटू सोलंकी पता अज्ञात पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस के अनुसार स्थानीय विक्रेताओं ने शिकायत की थी कि छटीकरा चौकी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर क्षेत्र के दुकानदारों और विक्रेताओं से अवैध रूप से धन की मांग कर रहा था। आरोप था कि अवैध पार्किंग के संचालन और वसूली के लिए उसने अपने पूर्व तैनाती जनपद अलीगढ़ से आपराधिक इतिहास वाले दो व्यक्तियों को बुला रखा था, जो क्षेत्र में वसूली का काम कर रहे थे। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर थाना जैत में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मामले में नामजद दो अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस टीमें उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्लोक कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए गए पुलिसकर्मी के खिलाफ गिरफ्तारी के साथ-साथ सख्त विभागीय कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस की छवि धूमिल करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।