{"_id":"6a2bc7f758ab9a7c930f0be2","slug":"video-samples-of-turmeric-chili-and-coriander-powder-sent-for-testing-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर का नमूना जांच के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर का नमूना जांच के लिए भेजा
आगरा। खाद्य विभाग ने मिलावटी मसालों की बिक्री को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके तहत टीम ने एत्मादपुर के धैरा-धरेरा स्थित मुंशी पन्ना मसाला उद्योग और कमला नगर के आशीष मसाले के यहां निरीक्षण कर नमूने जांच को भेज दिए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने मुंशी-पन्ना मसाला उद्योग से हल्दी और लाल मिर्च पाउडर का नमूना लिया है। कमला नगर से आशीष मसाले के प्रतिष्ठान से हल्दी, धनिया और लाल मिर्च कुटी पाउडर का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। इसके साथ बिजलीघर चौराहे पर फूड सेफ्टी ऑन व्हील कार्यक्रम के तहत लोगों को मिलावटी सामग्री को परखने और टोल फ्री नंबर 18001805533 के लिए जागरूक किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।