{"_id":"6a190a3b4fad262be806a191","slug":"video-video-manakapara-ma-lta-ka-aarapaya-sa-palsa-mathabhaugdha-eka-bthamasha-ghayal-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मनकापुर में लूट के आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मनकापुर में लूट के आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश घायल
सीमेंट व्यापारी से लूट की घटना में शामिल बदमाशों से बृहस्पतिवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों की पहचान ओम प्रकाश यादव, आशीष यादव और प्रदीप वर्मा के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों ने चार दिन पहले मनकापुर क्षेत्र में एक सीमेंट व्यापारी से एक लाख रुपये की लूट कर उसे घायल कर दिया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
बताया जा रहा है कि पुलिस को बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में ओम प्रकाश यादव के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 44 हजार रुपये नकद, सफेद रंग की अपाची बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।