{"_id":"6a1e415f8841d58fe80bf422","slug":"video-if-you-do-this-in-extreme-heat-your-skin-will-not-have-any-problems-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सनबर्न और फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए सुनिए चर्म रोग विशेषज्ञ की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनबर्न और फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए सुनिए चर्म रोग विशेषज्ञ की सलाह
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 08:05 AM IST
Link Copied
चर्म रोग विशेषज्ञ ने बताया कि इस समय त्वचा संबंधी समस्याएं मुख्य रूप से दो प्रकार की देखने को मिल रही हैं। पहली समस्या तेज धूप के दुष्प्रभावों से जुड़ी है, जिनमें सनबर्न, घमौरियां तथा पहले से मौजूद एलर्जी की परेशानी शामिल है। इससे बचाव के लिए लोगों को अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचना चाहिए। यदि बाहर जाना आवश्यक हो तो सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए और शरीर को ढककर रखना चाहिए।
विशेषज्ञ के अनुसार दूसरी प्रमुख समस्या फंगल संक्रमण की है, जो अत्यधिक पसीना आने के कारण तेजी से बढ़ता है। इससे बचाव के लिए त्वचा को साफ और सूखा रखना जरूरी है। पसीना आने के बाद कपड़े बदल लेने चाहिए तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।