{"_id":"6a15e592e10d218144057b69","slug":"video-meerut-prof-ashok-kumar-provides-information-on-startup-india-and-mudra-schemes-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: प्रो. अशोक कुमार ने स्टार्टअप इंडिया और मुद्रा योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: प्रो. अशोक कुमार ने स्टार्टअप इंडिया और मुद्रा योजनाओं की दी जानकारी
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग और आरजी पीजी नवाचार परिषद ने मंगलवार को स्टार्टअप के कानूनी एवं नैतिक कदम विषय पर कार्यशाला आयोजित की। इसका उद्देश्य छात्राओं को व्यवसाय शुरू करने से पहले कानूनी प्रक्रियाओं और नैतिक मूल्यों से परिचित कराना रहा।शोभित विश्वविद्यालय के प्रो. अशोक कुमार ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने स्टार्टअप का अर्थ समझाया और उदाहरण दिए। अशोक कुमार ने स्टार्टअप इंडिया, अटल नवाचार मिशन और मुद्रा जैसी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा और एक जिला एक उत्पाद योजना के बारे में भी बताया। उन्होंने कंपनी पंजीकरण, जीएसटी, ट्रेडमार्क और वित्तपोषण को नव उद्यम की नींव बताया। नैतिक पक्ष पर भी चर्चा हुई। अशोक कुमार ने डेटा गोपनीयता, ग्राहक पारदर्शिता, कर्मचारी कल्याण और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को सफल स्टार्टअप का आधार बताया। प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी ने अशोक कुमार का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।