{"_id":"6a23fcc1c3dfea65260da365","slug":"video-meerut-youth-dies-during-treatment-after-being-hit-on-head-with-cricket-bat-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: क्रिकेट विवाद में युवक के सिर पर बल्ले से हमला, उपचार के दौरान दम तोड़ा, तीन दिन बाद थी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: क्रिकेट विवाद में युवक के सिर पर बल्ले से हमला, उपचार के दौरान दम तोड़ा, तीन दिन बाद थी परीक्षा
बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र स्थित बावली गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। जानकारी के अनुसार पट्टी देशू निवासी 27 वर्षीय राशिद क्रिकेट मैच के बाद घर लौट रहा था, तभी कहासुनी के बाद एक युवक ने उस पर बल्ले से हमला कर दिया। आरोप है कि पहले उसके पैर पर और फिर सिर पर बल्ले से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों ने घायल राशिद को पहले बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सोनीपत और बाद में दिल्ली रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि राशिद यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था और तीन दिन बाद उसकी परीक्षा होने वाली थी। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बच्चे को छोड़ गया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।