{"_id":"6a23b3f0ce8f33ab1f072538","slug":"video-sp-to-raise-anushka-murder-case-in-assembly-and-parliament-state-president-meets-family-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: अनुष्का हत्याकांड को विधानसभा और लोकसभा में उठाएगी सपा, प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अनुष्का हत्याकांड को विधानसभा और लोकसभा में उठाएगी सपा, प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार से की मुलाकात
दौराला क्षेत्र के चिरौड़ी गांव में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल के परिजनों से मिलने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान अतुल प्रधान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी अनुष्का का बैग बरामद नहीं हो सका है तथा घोषित सहायता और नौकरी संबंधी आश्वासन अब तक पूरे नहीं हुए हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव चिरौड़ी ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई। वहीं विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि अनुष्का हत्याकांड का मुद्दा विधानसभा और लोकसभा दोनों सदनों में उठाया जाएगा तथा दोषियों को सजा दिलाने के लिए पार्टी संघर्ष जारी रखेगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने अनुष्का को प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उसने अपने खेल से क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया था। उन्होंने परिवार को 2.62 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और प्रदेश सरकार से परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही ग्रामीणों से एक समिति बनाकर आगे की रणनीति तय करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।