{"_id":"6a1192bc21e4c67fee0d0755","slug":"video-rayabral-ma-bkaratha-para-darana-kamara-sa-ka-jaega-nagarana-afasara-na-thae-narathasha-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में बकरीद पर ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी, अफसरों ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में बकरीद पर ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी, अफसरों ने दिए निर्देश
रायबरेली में बकरीद को लेकर शनिवार को शहर कोतवाली में धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों व पीस कमेटी के सदस्यों के साथ अधिकारियों ने बैठक की। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा व शांति बनाए रखते हुए चर्व मनाने की अपील की। डीएम ने संबंधित विभागों को साफ-सफाई, पेयजल, बिजली व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की।
बैठक में एसपी रवि कुमार ने कहा कि विगत वर्षों की भांति ही आगामी पर्व पर भी प्रशासन व पुलिस का सहयोग रहेगा। किसी भी समस्या के समाधान के लिए पुलिस व जिला प्रशासन के साथ उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि नमाज के लिए मस्जिदों व ईदगाहों के आस-पास समुचित सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। ड्रोन कैमरों की सहायता से निगरानी की जाएगी। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, सीओ नगर अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।