{"_id":"6a1160aba63cb392270ab261","slug":"video-rayabral-ma-garama-sa-lga-bhal-garama-hava-sa-jhasal-raha-sharara-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में गर्मी से लोग बेहाल, गर्म हवा से झुसल रहा शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में गर्मी से लोग बेहाल, गर्म हवा से झुसल रहा शरीर
रायबरेली में गर्मी के तेवर हर दिन तल्ख होते जा रहे हैं। गर्म हवा का जोर लोगों को परेशान किए हुए है। हाल यह है कि गर्म हवा के थपेड़ों से शरीर में चुभन सी महसूस हो रही है। धूप में हाथ और पैर की अंगुलियों में जलन हो रही है। चिकित्सकों ने धूप से बचने की सलाह दी है। साथ ही पानी की कमी से बेहोशी और चक्कर आने का खतरा बताया गया है। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
शनिवार को सुबह छह बजे से गर्मी का असर दिखा। भोर से ही उमस का जोर रहा और उसके बाद धूप निकलते ही सूरज के सामने आंख करना मुश्किल हो गया है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा और गर्म हवा हर किसी को बेहाल करती नजर आई। पक्षियों का चहचहाहट भी इस समय कमजोर हो गई है। पशु भी सड़कों पर नहीं दिख रहे हैं। हर कोई गर्मी से होने वाली प्यास से परेशान रहता है। लोगों को थोड़ी थोड़ी देर में पानी पीना पड़ रहा है।
शहर में फिरोज गांधी कॉलेज चौराहा के पास एक घड़ा रखवाया गया है और कहीं पर भी प्याऊ की व्यवस्था नहीं है। महिला अस्पताल के पास कूलिंग सेंटर बना है लेकिन वहां भी पानी कम ही रहता है। इसके अतिरिक्त कूलिंग सेंटर जगह-जगह बनवाने के दावे किए गए थे लेकिन वह हवा हवाई हैं। सिविल लाइन, गोरा बाजार, सुपर मार्केट, बस स्टेशन चौराहा, मोटल चौराहा कहीं पर भी प्याऊ की कोई व्यवस्था नहीं है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि लू का असर अभी और बढ़ेगा। यलो अलर्ट जारी किया गया है।
चिकित्सक रुद्राक्ष मिश्रा ने बताया कि लू से बचना बहुत जरूरी है। लू कैसे लगती है, इसकी जानकारी बहुत से लोगों को नहीं हो पाती है। ऐसे में जरूरी है कि लू से कैसा बचा जा सकता है।
लू लगने पर पेट दर्द के साथ दस्त और उल्टी होना शुरू हो जाएगी। बेचैनी होने पर पानी पीने की जगह ठंडी जगह पर बैठे। ओआरएस का घोल बीच बीच में लिया जाए। पानी की मात्रा शरीर में कम न होने दी जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।