अमर उजाला
Thu, 7 November 2024
आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन इस बार 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगा
इसके लिए 1574 खिलाड़ियों को रजिस्टर किया गया है. इसमें 1165 भारतीय और 409 विदेशी खिलाड़ी शामिल है
लिस्ट में कुल 1,224 अनकैप्ड, 320 कैप्ड और एसोसिएट देशों के 30 क्रिकेटर हैं। सूची में 48 कैप्ड भारतीय भी शामिल हैं
हालांकि, रजिस्टर करने वाले खिलाड़ियों में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक माने जाने वाले बेन स्टोक्स का नाम नहीं है
उन्होंने खुद को रजिस्टर नहीं करवाया, जबकि वह पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई सीरीज में खेले थे
अब स्टोक्स अगले तीन सीजन तक आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। इसके लिए बीसीसीआई द्वारा बनाया गया सख्त नियम जिम्मेदार है
बीसीसीआई ने इस साल के ऑक्शन के लिए कुछ नए नियम बनाए थे।
पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ियों को पिछले साल मिनी ऑक्शन में बड़े रकम मिलने के बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने मेगा ऑक्शन और मिनी ऑक्शन को लेकर एक और बड़ा बदलाव किया था
इसमें कहा गया है कि अगर कोई विदेशी खिलाड़ी मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर नहीं करता है या फिर भूल जाता है तो उसे अगले दो मिनी ऑक्शन के लिए भी रजिस्टर नहीं करने दिया जाएगा
इसमें भी अपवाद यह है कि अगर वह खिलाड़ी चोटिल है या कोई मेडिकल कंडीशन है तो उसे छूट दी जाएगी। जिसकी पुष्टि मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ी के होम बोर्ड द्वारा की जाएगी
हालांकि, स्टोक्स चोटिल नहीं हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट खेले थे। ऐसे में स्टोक्स को अगले दो मिनी ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा
VIDEO: कप्तान से भिड़े वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ, लड़ाई के बाद गुस्से में मैदान छोड़ा